Manipur : इंफाल घाटी में बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार

Flood
ANI

कुछ इलाकों में धान के खेत भी जलमग्न हैं। इंफाल पश्चिम जिले में सिंगजामेई सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में पेयजल संकट एक बड़ा मुद्दा रहा है।

मणिपुर की इंफाल घाटी में बाढ़ की स्थिति में रविवार को सुधार हुआ और ज्यादातर इलाकों से पानी घटने लगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इरिल और कोंगबा समेत सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया। उन्होंने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के सिंगजामेई और कोंगबा इरोंग में तटबंधों में आई दरारों को भी ठीक कर दिया गया है।

हालांकि, कुछ निचले इलाके अब भी पानी में डूबे हुए हैं। कुछ इलाकों में धान के खेत भी जलमग्न हैं। इंफाल पश्चिम जिले में सिंगजामेई सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में पेयजल संकट एक बड़ा मुद्दा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़