Maharashtra के ठाणे में कपड़े के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

fire
प्रतिरूप फोटो
ANI

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि आग पर तड़के साढ़े तीन बजे तक काबू पाया जा सका और प्रशीतन अभियान जारी है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार देर रात कपड़े के एक गोदाम में भीषण आग लग गई, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह आग भिवंडी इलाके के कल्हेर में एक घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित गोदाम में लगी थी।

ठाणे नियंत्रण कक्ष ने रात 12.46 बजे आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को आग लगने की घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही भिवंडी निजामपुर महानगरपालिका और ठाणे महानगरपालिका के अग्निशमन कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि आग पर तड़के साढ़े तीन बजे तक काबू पाया जा सका और प्रशीतन अभियान जारी है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़