Noida Metro से एक दिन में सर्वाधिक 88,646 यात्रियों ने सफर किया

एनएमआरसी ने बताया कि एक्वा लाइन पर सवारियों की संख्या में वृद्धि का एक कारण इस सप्ताह ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम है।
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि 12 जुलाई को नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो से 88,646 यात्रियों ने सफर किया, जो इस मेट्रो में एक दिन में यात्रियों की सर्वाधिक संख्या हैं। एनएमआरसी ने बताया कि एक्वा लाइन पर सवारियों की संख्या में वृद्धि का एक कारण इस सप्ताह ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम है।
इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता के मूर्छित होने के समय घटनास्थल पर ना कोई पुलिस थी, ना ही भगदड़ मची थी: बिहार पुलिस
उसने बताया कि इस सप्ताह आयोजित ‘श्रीमद्भगवद कथा’ के दौरान 12 जुलाई को 88,646 यात्रियों ने सफर किया। इससे पहले 11 जुलाई को 58,231 और 10 जुलाई को 54,516 यात्रियों ने सफर किया था।
अन्य न्यूज़












