विदेश मंत्रालय ने किया साफ, हज यात्र के दौरान कम से कम 98 भारतीय यात्रियों की अब तक जा चुकी है जान

randhir jaiwal
ANI
अंकित सिंह । Jun 21 2024 4:32PM

रणधीर जयसवाल ने बताया कि अराफ़ात के दिन छह भारतीयों की मृत्यु हो गई और चार भारतीयों की मृत्यु दुर्घटनाओं के कारण हुई। पिछले साल हज में मरने वाले भारतीयों का आंकड़ा 187 था।

भारत से हज यात्रियों की मौत पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया कि इस साल अब तक 175,000 भारतीय तीर्थयात्री हज यात्रा पर गए हैं। अब तब 98 भारतीय तीर्थयात्री हैं जिनकी हज के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने विस्तार से बताया कि इस वर्ष हमारे 175,000 भारतीय पहले ही हज पर जा चुके हैं। अब तक हम अपने 98 नागरिकों को खो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये मौतें प्राकृतिक बीमारी, प्राकृतिक कारणों, पुरानी बीमारी और बुढ़ापे के कारण भी हुई हैं। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan: हिंसक भीड़ ने कुरान का अपमान करने वाले व्यक्ति की हत्या की, एक महीने में ईशनिंदा के आरोप में मॉब लिंचिंग की दूसरी घटना

रणधीर जयसवाल ने बताया कि अराफ़ात के दिन छह भारतीयों की मृत्यु हो गई और चार भारतीयों की मृत्यु दुर्घटनाओं के कारण हुई। पिछले साल हज में मरने वाले भारतीयों का आंकड़ा 187 था। अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के भारत दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय का भी बयान सामने आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि यह सात सदस्यीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल था जिसने 16 से 20 जून तक भारत का दौरा किया। इसका नेतृत्व हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि माइकल मैककॉल ने किया। उन्होंने 18 और 19 जून को धर्मशाला का दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की। उन्होंने विदेश मंत्री और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से भी मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: Haj Death | खुदा क्यों बरपा रहा मक्का में कहर! क्या कोई धार्मिक गलती या कुदरत की मार? लाशों से ढक गयी है सड़कें, चारों-ओर चीख पुकार | Video

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ तौर पर कहा कि मैं परम पावन दलाई लामा पर भारत की स्थिति को दोहराना चाहूंगा। वह एक सम्मानित धार्मिक नेता हैं और भारत के लोग उनका गहरा सम्मान करते हैं। परम पावन को अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के संचालन के लिए उचित शिष्टाचार और स्वतंत्रता दी गई है। अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि चीन को कड़ा संदेश देने के लिए मिलकर काम करना भारत और अमेरिका के रणनीतिक हित में है। उन्होंने कहा कि दोनों लोकतांत्रिक देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अगली पीढ़ी के हथियारों और प्रौद्योगिकी के उत्पादन में वे अग्रणी बने रहें। सांसद माइकल मैककॉल ने नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ एक मुलाकात के दौरान यह बात कही।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़