दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Minimum temperature
ANI

आईएमडी ने दिन में दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। उसने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने दिन में दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। उसने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 86 फीसदी रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 92 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़