दिल्ली में नाले की सफाई में मिली-जुली प्रगति

drains
ANI

आठ मई तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सोनिया विहार, सिविल मिलिट्री, कुशक, तैमूर नगर, सुनहरी पुल और तेहखंड सहित कई नालों से गाद निकालने का काम पूरा हो चुका है या पूरा होने के करीब है।

बरसात शुरू होने से पहले दिल्ली में कई प्रमुख नालों में 90 प्रतिशत से अधिक गाद साफ कर दी गयी है, लेकिन 57 किलोमीटर लंबे नजफगढ़ नाले की सफाई अब भी पूरी नहीं हो सकी है और केवल 43.95 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है।

आठ मई तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सोनिया विहार, सिविल मिलिट्री, कुशक, तैमूर नगर, सुनहरी पुल और तेहखंड सहित कई नालों से गाद निकालने का काम पूरा हो चुका है या पूरा होने के करीब है।

इसके विपरीत, कैलाश नगर और दिल्ली गेट/पावर हाउस में क्रमशः 38.95 और 42.60 प्रतिशत ही गाद हटाया जा सका है। बारिश के मौसम में जलभराव राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक चुनौती बना हुआ है, खासकर मिंटो ब्रिज, पुल प्रहलादपुर अंडरपास और जखीरा फ्लाईओवर के पास।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़