मोहन भागवत ओडिशा के पांच दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे

Mohan Bhagwat
ANI

आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी सुमंत कुमार पांडा ने बताया कि भागवत राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे और आरएसएस का शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारियों से जुड़ी बैठकों में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत बृहस्पतिवार को ओडिशा के पांच दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। इस दौरान वह एक स्मृति सभा में शामिल होंगे और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

भागवत अपराह्न लगभग एक बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां आरएसएस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा के बीच वह शहर के मंचेश्वर इलाके में उत्कल बिपन्ना सहायता समिति कार्यालय पहुंचे। उनका शाम छह बजे भुवनेश्वर में पूर्व ‘प्रांत संघ चालक’ शिवराम महापात्र की स्मृति सभा में शामिल होने का कार्यक्रम है।

आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी सुमंत कुमार पांडा ने बताया कि भागवत राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे और आरएसएस का शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारियों से जुड़ी बैठकों में शामिल होंगे। आरएसएस प्रमुख तीन फरवरी को ओडिशा से रवाना होंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़