Mohan Yadav ने Sonia Gandhi और राहुल गांधी पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाया

Mp Cm
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का अपमान करने का आरोप लगाया है। भाजपा का दावा है कि कांग्रेस नेताओं ने वंदे मातरम् का पूरा गायन रोकने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने दोनों वरिष्ठ नेताओं से इस कृत्य के लिए देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान करने का आरोप लगाया और उनसे देश से माफी मांगने की मांग की। भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण गाए जाने पर पार्टी के इन नेताओं ने आपत्ति जताई थी। यादव ने आरोप लगाया कि ‘वंदे मातरम्’ का गायन बाधित किया गया और राष्ट्रगीत का अपमान हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण संस्करण के गायन की व्यवस्था कराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ उपन्यास ‘आनंद मठ’ के माध्यम से दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों ने भी इसे गाया था। उन्होंने कहा, ‘‘वंदे मातरम् वह नारा और गीत था जिसे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देते समय गाया।

इसे भी पढ़ें: Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

इसलिए इसका अपमान निंदनीय है।’’ यादव ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी, जो भी इसके अपमान में शामिल रहे हैं, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही अपनी गलती स्वीकार करेंगे और राष्ट्र से माफी मांगेंगे।’’ पिछले महीने संसद ने एक विधेयक पारित किया था जिसमें राष्ट्रगीत के अपमान को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान किया गया है। कानून में ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा दिया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़