मप्र :पानी से भरी खदान में डूबने से दो किशोरों की मौत

drown
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

विजयपुर पुलिस थाना के प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि दोनों किशोर पानी से भरी खुली खदान में नहा रहे थे तभी उनमें से एक गहरे पानी में चला गया। उन्होंने बताया कि दूसरा लड़का अपने दोस्त को बचाने के लिए गया, लेकिन वे दोनों ही डूब गए।

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में पानी से भरी खदान में मंगलवार को नहाने गए 17 साल के दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के चंदेली गांव में यह हादसा हुआ है।

विजयपुर पुलिस थाना के प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि दोनों किशोर पानी से भरी खुली खदान में नहा रहे थे तभी उनमें से एक गहरे पानी में चला गया। उन्होंने बताया कि दूसरा लड़का अपने दोस्त को बचाने के लिए गया, लेकिन वे दोनों ही डूब गए।

शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद अन्य लड़कों ने ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी और छह घंटे के अभियान के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान निखिल गौड़ और हितेंद्र जादौन के रूप में हुई है और वे इकलोद गांव के निवासी थे। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़