मुंबई में कई जगह बारिश, देरी से चल रही ट्रेनें; कई इलाकों में जलभराव

Mumbai rains live updates: Trains running late, buses diverted

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लोकल ट्रेन सेवा सिर्फ स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मियों के लिए चल रही है। आम यात्रियों को अभी लोकल ट्रेनों में सफर की अनुमति नहीं है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है लेकिन इसके उपनगरों में अधिक बारिश की सूचना है।

मुंबई। मुंबई एवं इसके उपनगरों में कई जगहों पर शुक्रवार सुबह से भारी बारिश हुई जिसके कारण कई स्थानों में पटरियों पर जलजमाव होने से लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे की मुख्य लाइन के साथ हार्बर लाइन पर भी उपनगरीय ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लोकल ट्रेन सेवा सिर्फ स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मियों के लिए चल रही है। आम यात्रियों को अभी लोकल ट्रेनों में सफर की अनुमति नहीं है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है लेकिन इसके उपनगरों में अधिक बारिश की सूचना है। तीन घंटे के दौरान, सुबह सात बजे तक मुंबई में 36 मिमी बारिश हुई जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 75 मिमी और 73 मिमी बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें: बंगाल चुनाव हिंसा : NHRC ने बलात्कार, हत्याओं के मामलों की CBI जांच कराने की सिफारिश की

मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी मुंबई में कुर्ला स्टेशन के पास पटरियों पर जल-जमाव के कारण, मुख्य लाइन (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कुर्ला के बीच) और हार्बर लाइन (सीएसएमटी-वाशी-पनवेल) पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सुबह से प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि कुर्ला-विद्याविहार के बीच धीमी लाइन ट्रेन यातायात को तीव्र गति की लाइन की ओर मोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि हार्बर लाइन पर लोकल निर्धारित समय से 20-25 मिनट देरी से चल रही हैं। उन्होंने बताया, हालांकि ठाणे-वाशी ट्रांसहार्बर मार्ग पर ट्रेनें तय समय से चल रही हैं।

मध्य रेलवे मुंबई महानगरीय क्षेत्र में चार अलग-अलग उपनगरीय कॉरिडोर पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं चलाता है। महामारी के प्रकोप से पहले यह 1,700 से अधिक उपनगरीय सेवाओं का संचालन करता था और रोजाना 40 लाख से अधिक यात्री इनमें सफर करते थे। बहरहाल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी वर्षा का और शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर बहुत अधिक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़