गोंदिया में मुस्लिम समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया, रामगिरी महाराज की गिरफ्तारी की मांग की

Ramgiri Maharaj
ANI

यह विरोध प्रदर्शन आजाद लाइब्रेरी क्षेत्र में आयोजित किया गया था। रामगिरी महाराज पर 14 अगस्त को नासिक के सिन्नर में एक धार्मिक कार्यक्रम में आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है।

महाराष्ट्र के गोंदिया में शुक्रवार को मुस्लिम संगठनों ने इस्लाम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए नासिक स्थित आध्यात्मिक गुरू रामगिरी महाराज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

मुस्लिम जमात गोंदिया ने विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। यह विरोध प्रदर्शन आजाद लाइब्रेरी क्षेत्र में आयोजित किया गया था। रामगिरी महाराज पर 14 अगस्त को नासिक के सिन्नर में एक धार्मिक कार्यक्रम में आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़