मुजफ्फरपुर: पेड़ की डाल टूटकर गिरने से शिक्षिका की मौत, प्रधानाध्यापक घायल

dead body
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक के ऊपरी हिस्से से टकराकर सड़क किनारे के एक पेड़ की डाल टूटकर गिर पड़ी जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही उक्त शिक्षिका और प्रधानाध्यापक आ गए।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई जबकि स्कूल प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मीनापुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शिक्षिका विशाखा (25) और प्रधानाध्यापक बाबू राय तालीमपुर स्थित विद्यालय में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्कूल जाने के दौरान प्रधानाध्यापक और शिक्षिका के ऊपर सड़क किनारे के एक पेड़ की डाल टूटकर अचानक गिर गयी जिससे शिक्षिका की मौत हो गई और प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक के ऊपरी हिस्से से टकराकर सड़क किनारे के एक पेड़ की डाल टूटकर गिर पड़ी जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही उक्त शिक्षिका और प्रधानाध्यापक आ गए।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और घायल प्रधानाध्यापक को इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़