शिंदे सरकार के खिलाफ MVA का विरोध प्रदर्शन, उद्धव ठाकरे और अजीत पवार शामिल, वलसे पाटिल बोले- इतिहास को बदलने की न करें कोशिश

MVA protest
ANI
अभिनय आकाश । Dec 17 2022 1:19PM

एनसीपी नेता दिलीप वाल्से पाटिल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ सावित्रीबाई फुले और अन्य महानुभावों के खिलाफ कुछ भी कहा जाए तो महाराष्ट्र की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। शिंदे सरकार को हमारा संदेश है कि उन्हें राज्य के इतिहास को बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादित टिप्पणी को लेकर एकनाथ शिंदे सरकार और महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी के खिलाफ मुंबई में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) द्वारा विरोध मार्च निकाला गया। एनसीपी नेता दिलीप वाल्से पाटिल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ सावित्रीबाई फुले और अन्य महानुभावों के खिलाफ कुछ भी कहा जाए तो महाराष्ट्र की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। शिंदे सरकार को हमारा संदेश है कि उन्हें राज्य के इतिहास को बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Mumbai: एसीबी ने दो पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया

शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और राकांपा नेता अजीत पवार मुंबई में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) द्वारा राज्य सरकार और राज्यपाल बीएस कोश्यारी के खिलाफ छत्रपति शिवाजी महाराज पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर विरोध मार्च में शामिल हुए। बता दें कि शहर में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए 2,500 से अधिक पुलिसकर्मियों को सड़कों पर तैनात किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 317 पुलिस अधिकारी, 1,870 कांस्टेबल, राज्य रिजर्व पुलिस बल के 22 प्लाटून और दंगा नियंत्रण पुलिस के कम से कम 30 दस्ते मौजूद हैं। 

शिंदे सरकार के खिलाफ एमवीए में कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि कुछ प्रमुख परियोजनाओं को महाराष्ट्र से हटाकर गुजरात को दे दिया गया और वहां भाजपा ने चुनाव जीता। महाराष्ट्र की जनता अपने वोट से भाजपा को कड़ा संदेश देगी।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़