नगा चुनाव बहिष्कार: रिजिजू ने कहा- चुनाव एक संवैधानिक प्रक्रिया है

Nagaland poll boycott Kiren Rijiju says elections a constitutional process

नगालैंड में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार करने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने आज कहा कि चुनाव एक संवैधानिक प्रक्रिया

नयी दिल्ली। नगालैंड में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार करने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने आज कहा कि चुनाव एक संवैधानिक प्रक्रिया है और केंद्र सरकार संविधान से बंधी है। कई ट्वीट कर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार लंबित नगा मुद्दे को बड़ा महत्व देती है। उन्होंने कहा, ‘समय से चुनाव कराना एक संवैधानिक प्रक्रिया है। केंद्र सरकार संविधान से बंधी है।’

रिजीजू भाजपा के नगालैंड के चुनाव प्रभारी हैं। उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आयी है, जब नगालैंड में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव नहीं लड़ने की कल घोषणा की। उन्होंने जनजातीय संगठनों और नागरिक समाज संगठनों की इस मांग के समर्थन में यह कदम उठाया है कि (चुनाव से पहले) नगा राजनीतिक समस्या का हल किया जाए। रिजीजू ने कहा, ‘हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के वादे पर यकीन रखें। भारत सरकार लंबित नगा मुद्दे को बड़ा महत्व देती है। हमारा मानना है कि नगालैंड में शांतिपूर्ण चुनाव से वर्तमान शांति वार्ता में मदद मिलेगी एवं हमारे संकल्प को बल मिलेगा।’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़