नेताजी ने देश को एकता, विश्वास और बलिदान की प्रेरणा दी: येचुरी

netaji-inspired-country-to-unity-trust-and-sacrifice-says-yechury
[email protected] । Jan 23 2019 2:11PM

उल्लेखनीय है कि देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। देश आज उनकी 122वीं जयंती मना रहा है।

नयी दिल्ली। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि नेताजी ने देश को एकता, आपसी विश्वास और त्याग एवं बलिदान की प्रेरणा विरासत में दी है। 

येचुरी ने ट्वीट कर कहा ‘‘नेताजी सुभाष बोस ने हमें आजाद हिंद फौज के रूप में प्रेरणा की विशिष्ट स्मृति दी है जो कि इत्तेहाद (एकता), इतमाद (विश्वास) और कुर्बानी (बलिदान) की प्रतीक है।’’ उन्होंने कहा कि नेताजी द्वारा दिये गये देशभक्ति पूर्ण ‘जय हिंद’ के आह्वान ने हम सभी को आज तक एकता के सूत्र में बांध कर रखा है। 

यह भी पढ़ें: तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा का नारा इसलिए दिया था नेताजी ने

उल्लेखनीय है कि देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। देश आज उनकी 122वीं जयंती मना रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़