BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Bankipur और Datia उपचुनाव नतीजों पर कही यह बात

Nitin Navin
AI Image

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम आने के बाद बांकीपुर और दतिया सीटों पर हार को स्वीकार करते हुए गहन आत्ममंथन करने की बात कही है। उन्होंने गुजरात की मांजलपुर सीट पर जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को घोषित तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव परिणामों को स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की दतिया सीट पर नतीजों का “गहन आत्ममंथन” करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के भरोसे को और मजबूत करने के लिए नए उत्साह के साथ लगातार काम करेगी। भाजपा को विधानसभा उपचुनावों में बांकीपुर (बिहार) और दतिया (मध्यप्रदेश) सीट पर हार का सामना करना पड़ा।

बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की। यह सीट नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी संभाली थी, जिसके कारण बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ।

नवीन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पार्टी तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में मिले जनादेश को स्वीकार करती है। नवीन ने कहा, “हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता के साथ गहन आत्ममंथन करेंगे और नए उत्साह एवं संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को मजबूत करने के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।” भाजपा अध्यक्ष ने गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट के मतदाताओं का पार्टी पर भरोसा जताने के लिए “हृदय से आभार” व्यक्त किया। उन्होंने इस जीत के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई भी दी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़