तीन बार जनादेश के साथ विश्वासघात कर चुके हैं नीतीश, सुशील मोदी बोले- लालू को नहीं करना चाहिए इंतजार

Sushil Modi
ANI
अंकित सिंह । Oct 1 2022 1:38PM

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी बातों से मुकरने में दो मिनट भी नहीं लगते। ऐसे में लालू यादव को उन पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए और तेजस्वी यादव को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद सुशील मोदी जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। इन सबके बीच बिहार में इस बात की चर्चा सबसे जोरों पर है कि 2023 तक तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। हाल में ही बिहार राजद के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी बातचीत में कहा था कि नीतीश कुमार देश की सेवा करेंगे। वहीं, तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही माना जा रहा है कि लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। अब भाजपा ने भी लालू यादव से इंतजार नहीं करने की बात कह दी है। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी बातों से मुकरने में दो मिनट भी नहीं लगते। ऐसे में लालू यादव को उन पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए और तेजस्वी यादव को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: दूसरी पार्टी को तोड़ना गलत, MLAs की टूट पर बोले नीतीश- वे लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ा रहे

सुशील मोदी ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यदि अपने पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं, तो उन्हें न 2023 का इंतजार करना चाहिए और न मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई किसी डील पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार दो बार स्वयं लालू प्रसाद को, दो बार भाजपा को और एक बार जीतनराम मांझी को धोखा दे चुके हैं, तब एक बार फिर धोखा देकर तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की डील से मुकर जाने में उन्हें क्या मुश्किल होगी। मोदी ने कहा कि राजद, भाजपा जैसे बड़े दलों को ही नहीं, नीतीश कुमार तो तीन बार बिहार के जनादेश के साथ विश्वासघात कर चुके हैं। वे अब आदती विश्वासघाती हैं।

इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार की जमानत याचिका हुई खारिज, सुशील मोदी ने की जल्द गिरफ्तार करने की मांग

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि  लालू प्रसाद अगर जेडीयू के केवल पांच विधायकों को आरजेडी में मिला लेते हैं, तो उनका बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बन जाएगा। विधानसभा में स्पीकर राजद के हैं। नीतीश कुमार कुछ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भी यह मालूम है कि वे कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं, इसलिए किसी डील के नाम पर  तेजस्वी यादव को बिहार की सत्ता सौंपने की गलती नहीं करेंगे। यदि ऐसा किया तो वे कहीं के नहीं रहेंगे। मोदी ने कहा कि जगदानंद सिंह मुख्यमंत्री को लेकर किसी गलतफहमी में न रहें।नीतीश कुमार ने आजतक किसी भी समझौते का पालन नहीं किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़