हो सकता है वो बीजेपी की मदद करना चाहते हों, प्रशांत किशोर पर नीतीश कुमार का तीखा हमला, कहा- ABC भी नहीं पता

Nitish Kumar
Creative Common
अभिनय आकाश । Sep 8 2022 12:10PM

सोशल मीडिया पर बैठकों के तमाम अपडेट और दृश्यों के बीच नीतीश कुमार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों के साथ काम करना उनका व्यवसाय है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों 2024 के मिशन पर दिल्ली दौरे पर हैं। वो लगातार राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, शरद पवार समेत विपक्षी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। वहीं राजनीतिक विश्लेषक और पूर्व जेडीयू के नेता प्रशांत किशोर पर नीतीश कुमार ने निशाना साधा है। नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम मुख्य मोर्चा बनना चाहते हैं, तीसरा मोर्चा नहीं।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेश से लौटने के बाद वो उनसे भी मुलाकात करेंगे, सोनिया चिकित्सा जांच के लिए विदेश दौरे पर गई हैं।

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी ने देर रात किया सरकारी अस्पतालों का दौरा, सेवा में सुधार का 60 दिनों का लक्ष्य रखा

 नीतीश ने ऐसे समय में भाजपा से नाता तोड़ लिया है जब प्रतिद्वंद्वी दल 2024 के राष्ट्रीय चुनावों से पहले एक संयुक्त मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बैठकों के तमाम अपडेट और दृश्यों के बीच नीतीश कुमार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों के साथ काम करना उनका व्यवसाय है। उन्हें बिहार में जो कुछ करना है, उससे हमें कोई सरोकार नहीं है। क्या वो 'एबीसी' जानते हैं जो 2005 के बाद से किया गया है? बिहार के सीएम ने किशोर को" प्रचार विशेषज्ञ "कहते हुए कहा वह जो भी बयान दे रहे हैं... हो सकता है कि वह भाजपा के साथ रहना चाहते हों। हो सकता है, वह उनकी मदद करना चाहता हो।

इसे भी पढ़ें: नीतीश ने विपक्षी दलों से साथ आने की अपील की, कहा- थर्ड फ्रंट नहीं, अब मेन फ्रंट बनेगा

किशोर को 2020 में जद (यू) से बर्खास्त कर दिया गया था। कुछ महीने पहले उन्होंने घोषणा की कि वह मुख्य रूप से बिहार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। लेकिन चुनावी रणनीतिकार जिन्हें हाल के वर्षों में देश की कुछ सबसे बड़ी चुनावी जीत का श्रेय दिया गया है वो कांग्रेस और यहां तक ​​कि बिहार में नीतीश कुमार सरकार की आलोचना में मुखर रहे हैं। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बीजेपी लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर है। भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के बयानों पर उन्होंने कहा कि मेरा खिलाफ अनाप शनाप बोलने पर हो सकता है उनकी पार्टी उन्हें कोई जगह दे दे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़