Noida Shoe Factory Fire | नोएडा के सेक्टर-65 में जूता फैक्ट्री में भीषण आग! बेसमेंट में धुआं भरने से मची अफरा-तफरी, 3 महिलाएं झुलसीं

Noida Shoe Factory Fire
ANI
रेनू तिवारी । Oct 31 2026 12:03PM

नोएडा, 31 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-65 स्थित जूता बनाने वाली एक कंपनी में शुक्रवार की रात भीषण आग लग गई जिससे के बेसमेंट में धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिससे इस घटना में तीन महिलायें घायल हो गयी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-65 स्थित एक जूता बनाने वाली कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों और बेसमेंट में फैले घने धुएं के कारण मौके पर हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिला कर्मचारी घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-65 के बी-77 स्थित जूता बनाने वाली कंपनी में बीती रात आग लग गयी, उन्होंने बताया कि आग के कारण बेसमेंट में धुआं भर गया।

 अधिकारी के अनुसार, घटना के समय कंपनी में छुट्टी हुई थी और कर्मचारी बाहर निकल रहे थे और इसी दौरान आग लगने से फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। चौबे ने बताया कि हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के अनुसार, घायलों की पहचान सरिता (23), कौशल (30) और भानु देवी (35) के रूप में हुई है और तीनों उपचाराधीन हैं।

आग के कारणों की जांच शुरू
दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि आग लगने की मुख्य वजह क्या थी। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। इसके साथ ही फैक्ट्री में अग्निशमन (फायर सेफ्टी) के मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़