Omar Abdullah ने Jammu Kashmir में 140 करोड़ रुपये की पेयजल योजनाओं की नींव रखी

Omar Abdullah ने Jammu Kashmir में 140 करोड़ रुपये की पेयजल योजनाओं की नींव रखी
प्रतिरूप फोटो

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सात अगस्त को उधमपुर और रियासी जिलों के लिए स्वच्छ पानी तथा अपशिष्ट जल प्रबंधन से जुड़ी 140 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके तहत उधमपुर में अमृत 2.0 के अंतर्गत 124.19 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना का विस्तार होगा, जबकि रियासी में 16.33 करोड़ रुपये का मल-जल शोधन संयंत्र लगेगा। उन्होंने उन्नत रेजिडेंसी रोड–हाई स्ट्रीट का उद्घाटन करते हुए नागरिकों से 'कैच द रेन' अभियान के तहत जल संरक्षण की अपील की।

जम्मू, सात अगस्त जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उधमपुर और रियासी के लिए 140 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने उन्नत रेजिडेंसी रोड–हाई स्ट्रीट का उद्घाटन भी किया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अमृत 2.0 के तहत उधमपुर शहर के लिए 124.19 करोड़ रुपये की लागत वाली जलापूर्ति योजना के विस्तार कार्य का शिलान्यास किया।

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत रियासी में 16.33 करोड़ रुपये की लागत वाली अपशिष्ट जल प्रबंधन परियोजना की भी डिजिटल माध्यम से शुरुआत की, जिसमें तीन एमएलडी क्षमता का मल-जल शोधन संयंत्र शामिल है। अब्दुल्ला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी, सुरक्षित और टिकाऊ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करेंगी तथा स्वच्छता सुविधाओं में सुधार करेंगी। उन्होंने लोगों से पानी बचाने, ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत वर्षा जल संचयन अपनाने और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए चेक डैम (छोटे बांध) बनाने का आग्रह किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़