मणिपुर में 90 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई: मुख्यमंत्री

Opium
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस थाना क्षेत्र की फली पहाड़ी रेंज में 90 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट कर दी और 12 झोपड़ियों को जला दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मैं त्वरित और समन्वित उपायों के लिए संयुक्त बलों की सराहना करता हूं।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि सुरक्षा बलों और वन अधिकारियों ने उखरुल जिले में 90 एकड़ में लगी अफीम की खेती नष्ट कर दी है। यह अभियान बृहस्पतिवार को लुंगचोंग माईफेई पुलिस थाना क्षेत्र में फली पहाड़ी रेंज में संचालित किया गया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मादक पदार्थ के खिलाफ जंग में एक और सफलता मिली। उखरुल जिला पुलिस, 6 एमआर, 18 एआर और वन विभाग के संयुक्त बलों ने उखरुल जिले के लुंगचोंग माईफेई (एलएम) पुलिस थाना क्षेत्र की फली पहाड़ी रेंज में 90 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट कर दी और 12 झोपड़ियों को जला दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मैं त्वरित और समन्वित उपायों के लिए संयुक्त बलों की सराहना करता हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़