CM ममता बनर्जी का दावा, आम चुनाव में 125 से अधिक सीटें नहीं जीतेगी भाजपा

opposition-rally-will-sound-the-death-knell-for-bjp-says-mamata-banerjee
[email protected] । Jan 17 2019 8:37PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि आम चुनावों में भाजपा को 125 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों को भाजपा से कहीं अधिक सीटें मिलेंगी।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस की तरफ से विपक्ष की 19 जनवरी को यहां आयोजित हो रही विशाल रैली लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए ‘ताबूत की कील’ साबित होगी और चुनावों में क्षेत्रीय दल निर्णायक की भूमिका में होंगे। बनर्जी ने दावा किया कि आम चुनावों में भाजपा को 125 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों को भाजपा से कहीं अधिक सीटें मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें : TMC की विपक्षी रैली में शामिल नहीं होंगे राहुल और सोनिया, खड़गे रहेंगे मौजूद

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि चुनावों के बाद क्षेत्रीय दल निर्णायक की भूमिका में होंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि रैली भाजपा के ताबूत में कील साबित होगी... वे 125 सीटों से अधिक हासिल नहीं कर पाएंगे। रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उन्होंने ब्रिगेड परेड ग्राउंड का भी दौरा किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़