हमारा लक्ष्य मलेशिया के साथ रक्षा व आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना है: प्रधानमंत्री मोदी

Modi
ANI

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत मलेशिया के साथ रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने तथा आर्थिक और नवोन्मेष के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को दक्षिणपूर्व एशियाई देश मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत मलेशिया के साथ रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने तथा आर्थिक और नवोन्मेष के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को दक्षिणपूर्व एशियाई देश मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। मोदी ने मलेशिया की यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा, ‘‘भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में निरंतर प्रगति हुई है।’’

इसे भी पढ़ें: U-19 World Cup Final में Team India बनी चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी के 175 रनों से थर्राया इंग्लैंड

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ अपनी चर्चाओं और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने को लेकर उत्साहित हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य अपने रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना, अपनी आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना तथा नए क्षेत्रों में अपने सहयोग का विस्तार करना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़