अन्नाद्रमुक के आंतरिक मामलों में हमारी भूमिका नहीं: वेंकैया

[email protected] । Feb 8 2017 2:43PM

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने आज कहा कि अन्नाद्रमुक के आंतरिक मामलों में केंद्र या भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि मुद्दे पर संवैधानिक दायरे में राज्यपाल फैसला करेंगे।

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने आज कहा कि अन्नाद्रमुक के आंतरिक मामलों में केंद्र या भाजपा की कोई भूमिका नहीं है, साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुद्दों को सुलझाने के बारे में संवैधानिक दायरे में राज्यपाल विद्यासागर राव फैसला करेंगे।

अन्नाद्रमुक के भीतर उस समय दरार गहरी हो गई जब मंगलवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने दावा किया था कि उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था ताकि पार्टी महासचिव वीके शशिकला को इस पद पर बैठाने का मार्ग प्रशस्त हो सके।

वेंकैया नायडू ने कहा, ''अन्नाद्रमुक के भीतर जो कुछ भी हो रहा है, उसके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। केंद्र और भाजपा की इसमें कोई भूमिका नहीं है।’’ उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''दूसरा, राज्यपाल के खिलाफ भी लगाये जा रहे आरोप गलत हैं। वह सही समय पर और संविधान के दायरे में निर्णय करेंगे और इस बारे में कानूनी विशेषज्ञों से राय लेने के बाद निर्णय करेंगे।’'

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़