2017 से 600 से अधिक सरकारी सोशल मीडिया खाते हुए हैक: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

social media cc google

सरकार के ट्विटर हैंडल और ईमेल खातों को हैक करने के संबंध में जवाब में मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 2017 से ऐसे 641 खाते हैक किये गये। 2017 में 175 खाते, 2018 में 114 खाते, 2019 में 61 खाते, 2020 में 77 खाते, 2021 में 186 खाते और इस साल अब तक 28 खाते हैक किये गये।

नयी दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि पिछले पांच साल में केंद्र सरकार के 600 से ज्यादा सोशल मीडिया खाते हैक किये गये। सरकार के ट्विटर हैंडल और ईमेल खातों को हैक करने के संबंध में एक प्रश्न के लिखित जवाब में मंत्री ने कहा कि 2017 से ऐसे 641 खाते हैक किये गये। 

इसे भी पढ़ें: अब भाजपा की पहचान बनेगी यह खास टोपी, अहमदाबाद के रोड शो में पीएम मोदी ने किया था इस्तेमाल 

उन्होंने कहा कि 2017 में ऐसे 175 खाते, 2018 में 114 खाते, 2019 में 61 खाते, 2020 में 77 खाते, 2021 में 186 खाते और इस साल अब तक 28 खाते हैक किये गये। ठाकुर ने कहा कि यह सूचना भारतीय कम्प्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को उपलब्ध कराई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़