Pilibhit में truck driver की हत्या के आरोप में पुलिस ने अमंदीप कौर को किया गिरफ्तार

Prabhasakshi Image
प्रतिरूप फोटो
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने बलविंदर सिंह की हत्या कर उनके वाहन को आग लगाने के मामले में गोमती गुरुद्वारा के पास से अमंदीप कौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पिछले दो-तीन सालों से बलविंदर के साथ संबंध में थी और अंतरंग वीडियो से ब्लैकमेल किए जाने के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर लोहे की रॉड तथा कैन बरामद कर उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।

पीलीभीत में पिछले माह एक ट्रक चालक की कथित हत्या कर उसके वाहन में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार तनावपूर्ण संबंध और कथित रूप से ब्लैकमेल किए जाना हत्या की वजहें बताई जा रही हैं।

उसने बताया कि ट्रक चालक बलविंदर सिंह का जला हुआ शव 10 जुलाई को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में उसके जले ट्रक के अंदर मिला था। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपी अमनदीप कौर को गोमती गुरुद्वारा के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘महिला पिछले दो-तीन वर्षों से बलविंदर के साथ संबंध में थी और इसे खत्म करना चाहती थी।

आरोप है कि बलविंदर उसकी अंतरंग तस्वीरें और वीडियो परिवार को दिखाने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देता था।’’ पुलिस के अनुसार, अमनदीप ने नहर के पास ट्रक में लोहे की रॉड से बलविंदर पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘इसके बाद उसने इस मामले को दुर्घटना का रूप देने और साक्ष्य मिटाने के लिए ट्रक और शव पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी।’’ पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लोहे की रॉड और प्लास्टिक की कैन बरामद की है। बलविंदर के भाई की शिकायत पर 24 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़