प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी में मंत्री पद की शपथ लेने वालों को शुभकामनाएं दीं

pm modi

प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी में मंत्री पद की शपथ लेने वालों को शुभकामनाएं दीं।पुडुचेरी में रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मंत्रिमंडल में पांच मंत्री शामिल किए गए। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के शपथ ग्रहण करने के करीब दो महीने बाद नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी नेताओं को बधाई दी और उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के नेतृत्व में वहां की जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पुडुचेरी में मंत्री पद की शपथ लेने वालों को बहुत सारी शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें: गैंगस्टरों और माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार की सख्त कार्रवाई, जब्त की 1,128 करोड़ की संपत्ति

उम्मीद करता हूं कि यह टीम दृढता के साथ काम करेगी और जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति करेगी।’’ पुडुचेरी में रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मंत्रिमंडल में पांच मंत्री शामिल किए गए। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के शपथ ग्रहण करने के करीब दो महीने बाद नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने पांचों मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़