PM मोदी ने अमृता अस्पताल का किया उद्घाटन, बोले- आयुर्वेद ने भारत की संस्कृति को किया अमर

Modi amrita hospital
Twitter @ BJP Live
अंकित सिंह । Aug 24 2022 12:53PM

मोदी ने आगे कहा कि आयुर्वेद ने भारत की संस्कृति को अमर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आदर्शों की ऊर्जा फिर बलवती हो रही है। अमृत काल में अमृता अस्पताल मिलना वरदान की तरह है। इसके साथ ही उन्होंने सेवा के इस महायज्ञ के लिए मां अम्मा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आरोग्य दान है, आरोग्य एक सेवा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के फरीदाबाद में अत्याधुनिक तकनीक से लैस 2,600 बिस्तरों वाले अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश ने एक नई ऊर्जा के साथ आजादी के अमृत काल में प्रवेश किया है। हमारे इस अमृत काल में देश के सामूहिक प्रयास प्रतिष्ठित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के सामूहिक विचार जाग्रत हो रहे हैं। मुझे खुशी है कि अमृत काल की इस बेला में मां अमृतानंदमयी के आशीर्वाद का अमृत भी देश को मिल रहा है। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि फरीदाबाद में आरोग्य का इतना बड़ा संस्थान प्रतिष्ठित हो रहा है। यह अस्पताल इमारत और तकनीक के लिहाज़ से जितना बड़ा है उतना ही आध्यात्मिकता के लिहाज़ से आलोकिक है। 

मोदी ने आगे कहा कि आयुर्वेद ने भारत की संस्कृति को अमर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आदर्शों की ऊर्जा फिर बलवती हो रही है। अमृत काल में अमृता अस्पताल मिलना वरदान की तरह है। इसके साथ ही उन्होंने सेवा के इस महायज्ञ के लिए मां अम्मा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आरोग्य दान है, आरोग्य एक सेवा है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जहां, इलाज एक सेवा है, आरोग्य एक दान है। जहां आरोग्य आध्यात्म, दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। हमारे यहां आयुर्विज्ञान एक वेद है। हमने हमारी मेडिकल साइन्स को भी आयुर्वेद का नाम दिया है। हमारी कामना है कि हमें बस दुखियों की, रोगियों की पीड़ा दूर करने का सौभाग्य मिलता रहे।

उद्घाटन समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय मंत्री व फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर, अम्मा के नाम से प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल का प्रबंधन माता अमृतानन्दमयी मठ द्वारा किया जायेगा। हरियाणा सीएम ने कहा कि यह 2600 बिस्तरों वाला अस्पताल है। 500 बेड आईसीयू में होंगे। मुझे लगता है कि यह भारत का सबसे बड़ा अस्पताल है। पहले हरियाणा में केवल 7 मेडिकल कॉलेज थे लेकिन अब 13 कॉलेज हैं और 9 पाइपलाइन में हैं। उसके बाद, प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़