PM मोदी ने पालखी मार्ग की रखी आधारशिला, बोले- 350 किमी लंबे हाईवे पर 11,000 करोड़ रुपए होगा खर्च

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्रीसंत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग का निर्माण 5 चरणों में होगा और संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग का निर्माण 3 चरणों में पूरा किया जाएगा। इन सभी चरणों में 350 किमी का हाईवे बनेगा और इस पर 11,000 करोड़ रुपए से अधिक का खर्चा होगा।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग (एनएच-965) के पांच खंडों और श्री संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग (एनएच-965जी) के तीन खंडों को चार लेन का बनाने के कार्य की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो दिन पहले मुझे केदारनाथ में आदि शंकराचार्य जी की पुनर्निर्मित समाधि की सेवा का अवसर मिला और आज भगवान विट्ठल ने अपने नित्य निवास स्थान पंढरपुर में मुझे आप सबके बीच जोड़ दिया। इससे ज्यादा आनंद का ईश्वरीय कृपा के साक्षात्कार का सौभाग्य और क्या हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिखी योगी के बढ़ते कद की झलक, राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए जाने के क्या हैं मायने?

प्रधानमंत्री ने कहा कि आदि शंकराचार्य जी ने कहा कि पंढरपुर की इस महा योगभूमि में विट्ठल भगवान साक्षात आनंद स्वरूप हैं। इसीलिए पंढरपुर तो आनंद का प्रत्यक्ष स्वरूप है और आज तो इसमें सेवा का आनंद भी साथ में जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज श्रीसंत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग और संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग का शिलान्यास हुआ है। श्रीसंत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग का निर्माण 5 चरणों में होगा और संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग का निर्माण 3 चरणों में पूरा किया जाएगा। इन सभी चरणों में 350 किमी का हाईवे बनेगा और इस पर 11,000 करोड़ रुपए से अधिक का खर्चा होगा।

उन्होंने कहा कि इन हाईवे के दोनों तरफ पालखी यात्रा के लिए, पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष मार्ग बनाए जाएंगे। इसके अलावा आज पंढरपुर को जोड़ने वाला करीब सवा दो सौ किमी लंबे नेशनल हाइवे का भी शुभारंभ हुआ है। इनके निर्माण में करीब 1,200 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। ये महामार्ग भगवान विठ्ठल के भक्तों की सेवा के साथ-साथ इस पूरे पुण्य क्षेत्र के विकास का मार्ग बनेंगे। विशेष रूप से इसके जरिए दक्षिण भारत के कनेक्टिविटी और बेहतर होगी और अधिक श्रद्धालु यहां आ पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं  

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक ऐसा प्रयास है, जो हमें एक आत्मिक संतोष प्रदान करना है और जीवन की सार्थकता का आभाष कराता है। मैं भगवान विठ्ठल के सभी भक्तों को और इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को विकास अभियान के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं सभी संतों के चरणों में भी अपना नमन करता हूं।

उन्होंने कहा कि अतीत पर हमारे भारत पर कितने ही हमले हुए, सैकड़ों साल की गुलामी में ये देश जकड़ा गया, प्राकृतिक आपदाएं आईं, चुनौतियां-कठिनाई आई, लेकिन भगवान विठ्ठल में हमारी आस्था अनवरत चलती रही। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान विट्ठल का दरबार हर किसी के लिए समान रूप से खुला है। जब मैं सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास कहता हूं, तो उसके पीछे भी तो यही भावना है। यही भावना हमें देश के विकास के लिए प्रेरित करती है, सबको साथ लेकर, सबके विकास के लिए प्रेरित करती है। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने मोदी जी के नेतृव में हर योजन के अंतर्गत बनाए रिकॉर्ड, भाजपा जन सेवा में नंबर वन 

उन्होंने कहा कि पंढरपुर की सेवा मेरे लिए साक्षात् श्री नारायण हरि की सेवा है। ये वो भूमि है, जहां भक्तों के लिए भगवान आज भी प्रत्यक्ष विराजते हैं। ये वो भूमि है, जिसके बारे में संत नामदेव जी महाराज ने कहा है कि पंढरपुर तबसे है जब संसार की भी सृष्टि नहीं हुई थी।

यहां सुने पूरा भाषण:- 

All the updates here:

अन्य न्यूज़