अकाली दल के 99वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले, भाजपा गर्व महसूस करती है कि हमारा गठजोड़ आपसे है

pm-modi-said-on-akali-dal-s-99th-foundation-day-bjp-feels-proud-that-our-alliance-is-with-you
[email protected] । Dec 14 2019 1:29PM

अकाली दल को उसके 99वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं पंजाब में हमारी सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल को उनके 99वें स्थापना दिवस की बधाई देता हूं। भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टियों में से एक, शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा लोगों की सेवा की है।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल को उसके 99वें स्थापना दिवस पर शनिवार को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी समाज की सेवा करने में हमेशा अग्रणी रही है। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सबसे पुराने सहयोगियों में शामिल शिअद की स्थापना 1920 में हुई थी।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं पंजाब में हमारी सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल को उनके 99वें स्थापना दिवस की बधाई देता हूं। भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टियों में से एक, शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा लोगों की सेवा की है और उनके सभी मुद्दों को बेबाकी से उठाया है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आज, भाजपा अपने आप में गर्व महसूस करती है कि हमारा शिरोमणि अकाली दल के साथ गठजोड़ है और हमारा यह गठजोड़ केवल सियासी ही नहीं बल्कि एक अपनत्व का रिश्ता है। ’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़