Bahrain King और Saudi Crown Prince से PM Modi ने की बात, हमलों की निंदा के साथ भारतीयों की सुरक्षा पर हुई चर्चा

modi
X @BJP4India
अंकित सिंह । Mar 2 2026 7:06PM

प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब और बहरीन के नेताओं से बात कर पश्चिम एशिया में हुए ईरानी हमलों की निंदा की और भारत की एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने इस बातचीत में खाड़ी देशों में भारतीय समुदाय के कल्याण और सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा की।

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं से हुई बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब और बहरीन पर ईरान के हमलों की निंदा की और दोनों देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के कल्याण पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि बहरीन के राजा, महामहिम हमद बिन ईसा अल खलीफा से सार्थक फोन पर बातचीत हुई। भारत बहरीन पर हुए हमलों की निंदा करता है और इस कठिन घड़ी में वहां के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। बहरीन में भारतीय समुदाय को दिए गए उनके अटूट समर्थन के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

इसे भी पढ़ें: Iran-Israel-America की जंग से पूरा पश्चिम एशिया धधका, खाड़ी से लेकर लेबनान तक हो रही मिसाइलों की बारिश

मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि मैंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री, महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ पश्चिम एशिया में उभरती स्थिति पर चर्चा की। भारत सऊदी अरब पर हाल ही में हुए हमलों की निंदा करता है, जो उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन हैं। अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी खाड़ी देशों के नेताओं के साथ नियमित रूप से संपर्क में हैं। रविवार को उन्होंने अपने इज़राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की और क्षेत्र में सभी प्रकार की शत्रुता को जल्द समाप्त करने के लिए भारत की अपील को दोहराया।

नेतन्याहू के अलावा, उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की, खाड़ी देशों पर ईरानी हमलों की निंदा की और क्षेत्र में तनाव कम करने का आह्वान किया। उन्होंने यूएई में भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए अल नाहयान को धन्यवाद भी दिया।

इसे भी पढ़ें: Iran पर हमले का बहाना बनाया गया? Pentagon की Briefing ने Trump प्रशासन के दावों पर उठाए सवाल।

प्रधानमंत्री ने स्थिति की समीक्षा के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की अध्यक्षता भी की। सीसीएस की बैठक रविवार रात को हुई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोवाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अन्य उपस्थित थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़