PM Modi बोले, संसद और विधानसभाओं में Women Reservation लागू होने से कोई नहीं रोक सकता

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण को निश्चित रूप से लागू करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि नारी शक्ति को उनका अधिकार देने के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर किया जाएगा। विरोधी दलों के प्रयासों को नाकाम बताते हुए उन्होंने कहा कि आरक्षण का विरोध करने वाले दल महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से नहीं रोक पाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण अवश्य लागू करेगी और इसका विरोध करने वाले दल इसे रोक नहीं पाएंगे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि सरकार देश की ‘नारी शक्ति’ से किए गए वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘नारी शक्ति को सशक्त बनाने का हमारा संकल्प अडिग है।

मैं देश की हर महिला को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि महिलाओं के आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को हम निश्चित रूप से दूर करेंगे।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने वालों का हौसला बुलंद है, ‘‘हमारा साहस अटूट है और हमारा संकल्प अडिग है’’। उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने वाले दल देश की ‘नारी शक्ति’ को संसद और राज्य विधानसभाओं में अपनी भागीदारी बढ़ाने से कभी नहीं रोक पाएंगे। यह बस समय की बात है।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़