भिण्ड में पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट, महिला दलाल सहित 5 युवतियां और 7 युवक हुए गिरफ्तार

sex racket in Bhind
प्रतिरूप फोटो
दिनेश शुक्ल । Jun 11 2021 11:32PM

जैसे ही वो होटल में पहुंची, तो वहाँ हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाया, तो लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने होटल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ कॉल गर्ल व महिला दलाल को भी पकड़ा।

भिंड। मध्य प्रदेश की भिण्ड जिले की पुलिस ने सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यहां एक होटल में रूम बकिंग के साथ कॉलगर्ल व शराब भी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई के लिए जाल बिछाकर होटल से 5 युवतियां और 7 युवक समेत दलाल को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि 3 युवतियां छात्रा है जो कि बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई। वहीं दो कॉलगर्ल थी जिन्हें ऑन डिमांड बुलाया गया था।

 

इसे भी पढ़ें: महिला ने पुलिसकर्मियों पर लगाया गैंगरेप का आरोप, आगर मालवा की घटना

भिण्ड में शुक्रवार दोपहर महिला डीएसपी पूनम थापा ने शहर के बीचों-बीच संचालित होने वाले कृष्णा होटल पर सैक्स रैकेट का खुलासा करने के लिए जाल बिछाया। पुलिस के जवानों को पहले होटल भेजा गया। सूचना मिली कि होटल में सैक्स रैकेट का कारोबार चल रहा है। कार्रवाई से पहले डीएसपी थापा ने एसपी मनोज कुमार सिंह को मामले से अवगत करवाया। इसके बाद वह दल-बल के साथ छापा मारने पहुंच गई। जैसे ही वो होटल में पहुंची, तो वहाँ हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाया, तो लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने होटल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ कॉल गर्ल व महिला दलाल को भी पकड़ा।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को आए कोरोना के 397 नये मामले, 35 लोगों की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक इस होटल को डीएसपी थापा पिछले एक महीने से निगाह रखे हुई थी। उन्हें लगातार जानकारी मिल रही थी कि होटल में एक महिला सैक्स रैकेट चला रही है। इसमें होटल का संचालक भी शामिल है। यहां कॉलगर्ल, सस्ते और महंगे दामों में उपलब्ध कराई जाती थी। कॉलगर्ल को ग्वालियर, आगरा और दिल्ली से स्पेशल कार भेजकर बुलाया जाता था। यह कॉलगर्ल व्यापारी या फिर रईसों के लिए बुलाई जाती थी।

 

इसे भी पढ़ें: बीना और बुधनी में शनिवार को मुख्यमंत्री चौहान करेंगे अस्थाई कोविड अस्पताल का शुभारंभ

पुलिस के मुताबिक होटल में कॉलगर्ल से लेकर शराब भी सप्लाई होती आ रही थी। पुलिस ने होटल से शराब की खाली व सील पैक बोतलें बरामद की है। पुलिस ने यहां से एक डायरी भी जब्त की है, जिसमें कई लोगों के नाम दर्ज हैं। वही पुलिस कार्यवाई के दौरान होटक का मैनेजर घनश्याम शर्मा चकमा देकर मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने मैनेजर की मोबाइल लोकेशन के माध्यम से महिला दलाल के साथ मैनेजर को दबोचे के लिए धनवंतरी कॉम्प्लेक्स पहुंची। जिसके बाद पुलिस को देख  मैनेजर छिप गया लेकिन पुलिस ने उसे ढूढ़कर गिरफ्तार कर लिया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़