Mumbai में दिव्यांग महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Mumbai police
ANI

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है और घटना के समय वह सक्रिय ड्यूटी पर तैनात नहीं था।

दक्षिण मुंबई के एक उद्यान में दिव्यांग महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में स्थानीय सशस्त्र विभाग में तैनात एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सोमवार को मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास तारदेव इलाके में स्थित नगर निगम के एक उद्यान में हुई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उद्यान में जब आरोपी पुलिसकर्मी एक महिला के साथ बैठा हुआ था और इसी दौरान उसने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा आपत्ति जताए जाने पर वहां मौजूद अन्य लोगों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद तारदेव पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें आरोपी को कॉलर पकड़कर उसे थाने ले जाते हुए देखा जा सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है और घटना के समय वह सक्रिय ड्यूटी पर तैनात नहीं था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़