डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम के लिए अशोक गहलोत ने सरकार की गलत नीतियों को बताया जिम्मेदार

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार है।गहलोत ने ट्वीट किया,‘‘ केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है जिससे महंगाई बढ़ रही है।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के लिए बृहस्पतिवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद इस बढ़ोतरी को न्यायसंगत नहीं ठहरा सकती। गहलोत ने ट्वीट किया,‘‘ केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है जिससे महंगाई बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

जनता जानना चाहती है की ये आग कब बुझेगी?’’ गहलोत ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने को मोदी सरकार किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं ठहरा पाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़