उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव में 69 सीटों पर मतदान

[email protected] । Feb 19 2017 9:37AM

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 12 जिलों के 69 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। जैसे जैसे दिन बढ़ रहा है मतदान केंद्रों पर पंक्तियां बढ़ती देखी जा रही हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 12 जिलों के 69 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की सारी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थीं। तृतीय चरण में 12 जिलों के 69 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या दो करोड़ 41 लाख 99 हजार 448 है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 10 लाख 37 हजार 265 है जबकि थर्ड जेन्डर की संख्या एक हजार 28 है।

कार्यालय ने बताया कि मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। सबसे ज्यादा चार लाख 98 हजार 573 मतदाता सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में हैं जबकि सबसे कम मतदाता सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं, जिनकी संख्या दो लाख 72 हजार 294 है।मतदान केन्द्रों की संख्या 16 हजार 671 है जबकि मतदेय स्थलों की संख्या 25 हजार 607 है। कुल प्रत्याशियों की संख्या 826 है, जिनमें 105 महिला प्रत्याशी हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़