प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर तंज, लालू का लड़का 9वीं पास है और Dy CM है, आपके बच्चे को चपरासी की नौकरी भी नहीं मिलेगी

Prashant Kishor
ANI
अंकित सिंह । Oct 7 2022 4:53PM

अपनी बातचीत में उन्होंने तेजस्वी यादव का जिक्र किया। स्थानीय लोगों से उन्होंने कहा कि लालू यादव जी का लड़का 9वी पास है और उपमुख्यमंत्री है। अगर आपका बच्चा भी 9वीं पास होगा तो क्या उसे चपरासी की भी नौकरी मिलेगी? गांव वाले प्रशांत किशोर के बातों से सहमति दिखाते नजर आ रहे हैं।

चुनावी रणनीतिकार से राजनीति में आने की कवायद में जुटे प्रशांत किशोर बिहार में जन सुराज यात्रा निकाल रहे हैं। प्रशांत किशोर अपनी इस यात्रा के दौरान लगातार अलग-अलग लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में चल रही खबर के मुताबिक प्रशांत किशोर लगातार अपनी पार्टी के लिए समर्थन मांग रहे हैं। उनका दावा है कि वह बिहार में 3500 किलोमीटर की लंबी यात्रा करेंगे। वह बिहार के कोने-कोने में जाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने तेजस्वी यादव पर जबरदस्त तरीके से तंज करता है। इस वक्त प्रशांत किशोर का काफिला पश्चिम चंपारण के धनौजी गांव में है। यहीं पर स्थानीय लोगों से प्रशांत किशोर बात कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे से नाराज हैं जगदानंद सिंह, छोड़ सकते हैं राजद के प्रदेश अध्यक्ष का पद!

अपनी बातचीत में उन्होंने तेजस्वी यादव का जिक्र किया। स्थानीय लोगों से उन्होंने कहा कि लालू यादव जी का लड़का 9वी पास है और उपमुख्यमंत्री है। अगर आपका बच्चा भी 9वीं पास होगा तो क्या उसे चपरासी की भी नौकरी मिलेगी? गांव वाले प्रशांत किशोर के बातों से सहमति दिखाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बार-बार लोगों से पूछा बताइए जरा मिलना चाहिए कि नहीं। जिसके पापा विधायक, जिसके बाबूजी मंत्री, मुख्यमंत्री और वह 9 वीं फेल रहे तो भी उसको नौकरी मिल जाती है। वह राजा बनकर रहता है। यह बदलना चाहिए कि नहीं बदलना चाहिए। प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर के दिन से जन सुराज पदयात्रा पर हैं। इसको लेकर जदयू उन पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। जयदू का आरोप है कि उनके इस यात्रा को भाजपा फंड दे रही है। 

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने कहा- नीतीश ने मुझे अपनी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कहा और मैंने मना कर दिया

प्रशांत किशोर की यह पदयात्रा 15 महीने तक चलेगी। प्रशांत किशोर का दावा है कि वह बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की कोशिश करेंगे। कभी जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के साथ मतभेद के बाद पार्टी छोड़ दी थी। उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें थीं। उस पर भी उन्होंने विराम लगा दिया। अब वह बिहार में नहीं राजनीति की कोशिश कर रहे हैं। पिछले दिनों प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि नीतीश कुमार ने हाल में ही मुलाकात के दौरान उन्हें फिर से साथ आने का ऑफर दिया था। लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़