Parvesh Verma पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने वीडियो रिकॉर्ड कर रहे एक युवक को थप्पड़ मार दिया। पार्टी के अनुसार, सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर होने पर यह घटना हुई। वहीं आप विधायक जरनैल सिंह ने वीडियो साझा कर विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की।
तिलक नगर में सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे दिल्ली सरकार में मंत्री और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आप का आरोप है कि निरीक्षण के दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर रहे एक शख्स को प्रवेश वर्मा ने थप्पड़ मार दिया। आम आदमी पार्टी ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
आप ने लगाए सड़क घोटाले के आरोप
आम आदमी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा की सड़क से जुड़े भ्रष्टाचार को उजागर किए जाने के बाद उन्होंने युवाओं के साथ सरेआम गुंडागर्दी की।
आप ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि जब पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा से जुड़ा सड़क घोटाला स्थानीय लोगों ने कैमरे पर उजागर कर दिया, तो मंत्री ने कथित तौर पर एक स्थानीय युवा को थप्पड़ मार दिया। पार्टी ने पोस्ट में लिखा कि लगता है उन्हें अभी तक युवाओं की ताकत का एहसास नहीं हुआ है।
इसे भी पढ़ें: Amit Shah ने रवाना की देश की पहली LNG Train, 1,500 करोड़ से ज्यादा की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ
जरनैल सिंह ने भी लगाया आरोप
तिलक नगर से आप विधायक जरनैल सिंह ने एक्स पर घटना को लेकर लिखा, “यह भारत की राजधानी दिल्ली की भाजपा सरकार के PWD मिनिस्टर हैं। सड़क का निरीक्षण करने आए थे पर घोटाले ही घोटाले उजागर होते देखकर आपा खो बैठे और वीडियो रिकॉर्ड करने वाले मेरे साथी के साथ गुंडागर्दी कर बैठे।”
यह भारत की राजधानी दिल्ली की भाजपा सरकार के pwd मिनिस्टर हैं
सड़क का निरीक्षण करने आए थे पर घोटाले ही घोटाले उजागर होते देखकर आपा खो बैठे और वीडियो रिकॉर्ड करने वाले मेरे साथी को के साथ गुंडागर्दी कर बैठे..@ArvindKejriwal @narendramodi @AamAadmiParty @gupta_rekha @p_sahibsingh… pic.twitter.com/VR5iVQLtQH
— Jarnail Singh (@JarnailSinghAAP) September 27, 2026
इसे भी पढ़ें: IMD Weather Alert: मौसम ने लिया यू-टर्न! एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव, 15 राज्यों में अलर्ट
एक दिन पहले भी शेयर किया था सड़क का वीडियो
तिलक नगर के आप विधायक जरनैल सिंह ने एक दिन पहले उस सड़क का वीडियो भी शेयर किया था, जिसका निरीक्षण करने के लिए प्रवेश वर्मा तिलक नगर पहुंचे थे। जरनैल सिंह ने लोगों से सड़क निर्माण से जुड़े दस्तावेज और काम की गुणवत्ता की जांच करने की अपील की। उन्होंने कहा, “वर्क ऑर्डर मांगिए, क्वालिटी चेक कीजिए।”
उन्होंने आगे कहा कि जनता के पैसे से होने वाले हर विकास कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता जरूरी है। अपने आसपास हो रहे काम का वर्क ऑर्डर मांगना चाहिए और उसके मुताबिक काम की जांच करनी चाहिए। कमी मिलने पर क्वालिटी कंट्रोल जांच की मांग भी उठानी चाहिए। जरनैल सिंह ने कहा कि जनता जागरूक होगी, सवाल पूछेगी और जवाबदेही तय होगी, तभी सिस्टम में सुधार होगा।
अन्य न्यूज़














