राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दशहरा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। ’’
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। ’’
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में किया AIIMS का उद्घाटन, 1470 करोड़ के प्रोजेक्ट में जानें क्या-क्या है खास
उन्होंने कहा कि दशहरा का त्योहार, अनीति पर नीति की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मुर्मू ने कहा, ‘‘ मेरी मंगल कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।
विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 5, 2022
दशहरा का यह त्योहार, अनीति पर नीति की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
मेरी मंगल कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।
अन्य न्यूज़












