राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए

President Draupadi Murmu
ANI

श्री पद्मावती मंदिर में पूजा के बाद पुजारियों ने उन्हें आशीर्वाद मंडपम में ‘शेष वस्त्रम’ और मंदिर का प्रसाद प्रदान किया। वहां उन्हें देवी की तस्वीर भी भेंट की गई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पुजारियों के साथ राष्ट्रपति मंदिर में दाखिल हुईं और ध्वजस्तंभ पर प्रार्थना की।

राष्ट्रपति बृहस्पतिवार शाम तिरुपति जिले के तिरुचनूर स्थित श्री पद्मावती मंदिर पहुंची थीं, जिसके बाद उन्होंने तिरुमला में दर्शन किए। श्री पद्मावती मंदिर में पूजा के बाद पुजारियों ने उन्हें आशीर्वाद मंडपम में ‘शेष वस्त्रम’ और मंदिर का प्रसाद प्रदान किया। वहां उन्हें देवी की तस्वीर भी भेंट की गई। दुनिया के सबसे धनवान हिंदू मंदिर, भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का आधिकारिक प्रबंधन तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) करता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़