President Murmu ने यहूदी पर्व Hanukkah की शुभकामनाएं दीं

President Murmu
ANI

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग को टैग करते हुए पोस्ट किया, “हनुक्का की हार्दिक शुभकामनाएं राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग। इजराइल और दुनियाभर में हनुक्का का जश्न मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को लोगों को यहूदी पर्व हनुक्का की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व सभी के जीवन में प्रकाश, खुशी और शांति ले आए। हनुक्का आठ दिनों का प्रकाश पर्व है, जो ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी में सेल्यूसिड साम्राज्य के खिलाफ बगावत के दौरान यरूशलम में पवित्र मंदिर की पुनर्स्थापना की याद में मनाया जाता है।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग को टैग करते हुए पोस्ट किया, “हनुक्का की हार्दिक शुभकामनाएं राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग। इजराइल और दुनियाभर में हनुक्का का जश्न मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि यह हनुक्का सभी के जीवन में प्रकाश, खुशी और शांति ले आए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़