PM Modi ने दी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री ने लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वह उत्तर प्रदेश की प्रगति और गरीबों तथा वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनके आने वाले समय में दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री ने इन शुभकामनाओं के लिये प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके 52वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में आदित्यनाथ के दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की है। प्रधानमंत्री ने लिखा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वह उत्तर प्रदेश की प्रगति और गरीबों तथा वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनके आने वाले समय में दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री ने इन शुभकामनाओं के लिये प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा, आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाएं मेरे लिए अथाह प्रेरणा का स्रोत हैं। आपके यशस्वी मार्गदर्शन में विरासत और विकास को संजोए आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश की संकल्पना साकार हो रही है। शुभेच्छाओं हेतु हार्दिक आभार। आदित्यनाथ के जन्मदिन पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, किरण रीजीजू और साध्वी निरंजन ज्योति सहित विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने भी सभी की शुभेच्छाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Birthday wishes to Uttar Pradesh CM, @myogiadityanath Ji on his birthday. He is working for UP’s progress and for empowering the poor and downtrodden. I wish him a long and healthy life in the times to come.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2024
अन्य न्यूज़