Karnataka Results पर बोलीं प्रियंका गांधी, ये जनता के मुद्दों की जीत है, दी गई गारंटियों को लागू करेंगे

Priyanka Gandhi
ANI
अंकित सिंह । May 13 2023 3:07PM

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटक की जनता को दी गई गारंटियों को लागू करने का काम करेगी। जय कर्नाटका, जय कांग्रेस। वहीं, कर्नाटक की जीत पर राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले मैं कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को बधाई देता हूं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरजस्त जीत हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इसको लेकर उत्साह भी है। इन सब के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसको लेकर प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया है। प्रियंका ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटका की जनता को तहे दिल से धन्यवाद। उन्होंने कगा कि ये आपके मुद्दों की जीत है। ये कर्नाटका की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है। ये देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को मेरी शुभकामनाएं। आप सबकी मेहनत रंग लाई।

इसे भी पढ़ें: Karnataka Elections: कर्नाटक में कांग्रेस के लिए संकट मोचक बने डीके शिवकुमार, BJP को नहीं मिला बजरंग बली का आशीर्वाद

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटक की जनता को दी गई गारंटियों को लागू करने का काम करेगी। जय कर्नाटक, जय कांग्रेस। वहीं, कर्नाटक की जीत पर राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले मैं कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को बधाई देता हूं। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Results पर बीएस येदियुरप्पा बोले- हार-जीत भाजपा के लिए बड़ी बात नहीं, हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि आज जो कांग्रेस की निर्णायक जीत है वह पीएम मोदी की निर्णायक हार है। प्रधानमंत्री के अलावा प्रचार में और किसी का चेहरा नहीं दिखा। नड्डा जी ने कहा कि अगर आप कांग्रेस को वोट देंगे तो पीएम का आशीर्वाद नहीं मिलेगा। पीएम खुद डबल इंजन की बात करते रहे, जिसे जनता ने नकार दिया। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी जी ने तानाशाही कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी थी आज उसी भ्रष्टाचार के चलते कर्नाटक की जनता ने उन्हें राज्य से निकाल दिया...इससे साबित हो गया है सत्ताधारी नहीं आम जनता तय करती है कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़