उपचुनाव नतीजों पर Priyanka Gandhi बोलीं, भाजपा से ऊब चुके हैं लोग

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा उपचुनावों के नतीजे इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि देश की जनता अब भाजपा से थक चुकी है और यह बदलाव की सिर्फ शुरुआत है।
नयी दिल्ली, चार अगस्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने विधानसभा उपचुनावों के नतीजों को लेकर मंगलवार को दावा किया कि लोग अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से ऊब चुके हैं और देश में क्या हो रहा है, इसे समझने लगे हैं। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘साफ है कि लोग भाजपा से थक चुके हैं, ऊब चुके हैं। लोग समझ रहे हैं कि देश में क्या हो रहा है।
मेरी समझ है कि यह शुरुआत है।’’ यह पूछे जाने पर इन नतीजों का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर कोई असर होगा, तो प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘आगे देखेंगे।’’ बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने भाजपा को पराजित किया। इससे पहले इस सीट से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विधायक थे। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा को पराजित किया।
भाजपा गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज कर यह सीट अपने पास बरकरार रखी।
अन्य न्यूज़













