'उम्मीद है गाजा में नरसंहार का मुद्दा उठाएं प्रधानमंत्री', PM Modi के Israel दौरे पर Priyanka Gandhi का तंज

Priyanka Gandhi
ANI
रेनू तिवारी । Feb 25 2026 9:21AM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को पीएम मोदी से तंज कसते हुए आग्रह किया है कि वे इजरायली संसद (नेसेट) को संबोधित करते हुए गाजा के हालातों पर अपनी आवाज उठाएं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिवसीय ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू होने से पहले ही देश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को पीएम मोदी से तंज कसते हुए आग्रह किया है कि वे इजरायली संसद (नेसेट) को संबोधित करते हुए गाजा के हालातों पर अपनी आवाज उठाएं। कांग्रेस नेता ने भारत की विदेश नीति और नैतिक मूल्यों को याद दिलाते हुए कहा कि एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत हमेशा सही के साथ खड़ा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Russia and Ukraine War पर भारत का न्यूट्रल रुख! युद्धविराम प्रस्ताव पर मतदान से बनाई दूरी, शांति के लिए संवाद पर जोर

प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इजराइल दौरे से पहले बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इजराइली संसद को संबोधित करते हुए गाजा में हजारों निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के ‘नरसंहार’ का उल्लेख करेंगे तथा उनके लिए न्याय की मांग करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल जा रहे हैं जहां वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के साथ ही इजराइल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Manchester United का नया 'सुपर-सब' Benjamin Šeško, बेंच से आकर दिलाई करिश्माई जीत।

प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘मुझे आशा है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अपनी आगामी इजराइल यात्रा पर नेसेट को संबोधित करते हुए गाजा में हजारों निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के नरसंहार का उल्लेख करेंगे और उनके लिए न्याय की मांग करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत अपने पूरे इतिहास में जो सही है, उसके लिए खड़ा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमें दुनिया को सत्य, शांति और न्याय की रोशनी दिखाते रहना होगा।

भारत की ऐतिहासिक छवि का दिया हवाला

कांग्रेस नेता ने भारत की विदेश नीति और नैतिक मूल्यों को याद दिलाते हुए कहा कि एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत हमेशा सही के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि: भारत का इतिहास सत्य और न्याय के पक्ष में खड़ा रहने का रहा है। भारत को पूरी दुनिया को सत्य, शांति और न्याय की रोशनी दिखाते रहना चाहिए। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़