वैज्ञानिक अनुसंधान में अधिक लोगों की आवश्यकता: रामास्वामी

Prof Ramaswamy says Need More People in Scientific Research

जाने-माने वैज्ञानिक प्रोफेसर रामकृष्ण रामास्वामी ने कहा कि देश को वैज्ञानिक अनुसंधान में अधिक लोगों के आने और उनके इस पेशे में रहने की आवश्यकता है।

कोलकाता। जाने-माने वैज्ञानिक प्रोफेसर रामकृष्ण रामास्वामी ने कहा कि देश को वैज्ञानिक अनुसंधान में अधिक लोगों के आने और उनके इस पेशे में रहने की आवश्यकता है। इंडियन एकेडमी ऑफ साइंस, बेंगलूरू के अध्यक्ष रामास्वामी यहां बोस संस्थान में डीएम बोस स्मृति व्याख्यान देने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस पेशे में अधिक लोगों के आने और उनके इस पेशे में रहने की आवश्यकता है, लोगों की रुचि हो सकती है लेकिन आपको गंभीर अनुसंधान करने के लिए आना होगा। वह संख्या कम हो रही है।’’ जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर रामास्वामी ने कहा, ‘‘यह आने वाले समय में हमारे लिए समस्या बनने जा रही है। यह समस्या बनने जा रही है क्योंकि हम बहुत से विश्वविद्यालय, बहुत से अनुसंधान संस्थान बना रहे हैं जिन्हें शिक्षकों की आवश्यकता है, उन लोगों की आवश्यकता है जो विचारों को संप्रेषित कर सकें।’’ देश में अनुसंधान की गुणवत्ता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस समय भारतीय अनुसंधान अच्छी स्थिति में है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़