ठाणे में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Prostitution
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

अधिकारी ने बताया कि कासार वडवली पुलिस ने बुधवार को अपने अधिकार क्षेत्र में एक लॉज पर छापा मारा और दो कमरों से 26 से 30 वर्ष की आयु की चार लड़कियों को बचाया।

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने एक लॉज में संचालित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया और चार लड़कियों को बचाया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को इस अपराध में धकेलने के आरोप में गैराज संचालक रंजीत वैष्णव (42) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि लॉज मालिक अशोक शेट्टी फरार है।

अधिकारी ने बताया कि कासार वडवली पुलिस ने बुधवार को अपने अधिकार क्षेत्र में एक लॉज पर छापा मारा और दो कमरों से 26 से 30 वर्ष की आयु की चार लड़कियों को बचाया।

उन्होंने बताया कि वैष्णव और शेट्टी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 (मानव तस्करी) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़