जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ‘समाप्तवादी पार्टी’ बना देगी: केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Prasad Maurya
ANI

केशव प्रसाद मौर्य उस समय पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष थे। मौर्य ने अखिलेश यादव को पर कटाक्ष करते हुए कि जो लोग अपमानजनक का प्रयोग करते हैं, जनता उन्हें सीधे सैफई (अखिलेश यादव के पैतृक गांव) भेजती है न कि दिल्ली या लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) को ‘समाप्तवादी पार्टी’बना देगी।

मौर्य ने हरदोई में सम्राट अशोक जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जैसे संस्कार हैं, वैसे ही उनके विचार हैं और राज्य की जनता सपा को ‘समाप्तवादी पार्टी’ बना देगी।”

उन्होंने कहा, “यहां बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों ने 2027 में समाजवादी पार्टी को खत्म करने का संकल्प लिया है, जैसा उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में किया था।” वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सहयोगी दलों ने 403 में से 325 सीटों पर जीत हासिल की थी।

केशव प्रसाद मौर्य उस समय पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष थे। मौर्य ने अखिलेश यादव को पर कटाक्ष करते हुए कि जो लोग अपमानजनक का प्रयोग करते हैं, जनता उन्हें सीधे सैफई (अखिलेश यादव के पैतृक गांव) भेजती है न कि दिल्ली या लखनऊ।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़