Rishabh Pant को Uttarakhand में जमीन खरीदने में मदद देंगे CM Pushkar Singh Dhami

Pushkar Singh Dhami
प्रतिरूप फोटो
ANI

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को राज्य में जमीन खरीदने के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। पंत ने सोशल मीडिया पर बताया था कि हरिद्वार जिले के रुड़की निवासी होने के नाते वह अपनी मातृभूमि लौटना चाहते हैं और पिछले तीन वर्षों से जमीन तलाश रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित सहायता करने के निर्देश जारी किए हैं।

लोकप्रिय क्रिकेटर ऋषभ पंत की ओर से उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए मदद मांगे जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए शनिवार को कहा कि इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पंत को उत्तराखंड का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है। धामी ने कहा, “अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां लौटकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।” इससे पहले पंत ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया था कि उत्तराखंड से होने के नाते वह अपने राज्य से बेहद लगाव रखते हैं और दिल्ली से अपने गृह राज्य लौटना चाहते हैं। पंत मूल रूप से हरिद्वार जिले के रुड़की के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन साल से यहां जमीन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें उपयुक्त जमीन नहीं मिल पाई है।

इसे भी पढ़ें: गृह राज्य उत्तराखंड में घर बनाना चाहते हैं Rishabh Pant! CM Pushkar Singh Dhami से ट्वीट कर मांगी मदद

पंत ने कहा कि वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस आना चाहते हैं और प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने उत्तराखंड में जमीन खरीदने की प्रक्रिया को कठिन बताते हुए मुख्यमंत्री से इसमें मदद करने का अनुरोध किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़