LokSabha Elections 2024: अप्रैल के मध्य में पश्चिमी यूपी में राहुल-अखिलेश करेंगे संयुक्त रैली

Rahul Akhilesh
ANI
अजय कुमार । Apr 6 2024 4:01PM

अमरोहा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव की संयुक्त सभा से की जाएगी। इसके लिए 12 से 16 अप्रैल के बीच की तिथि प्रस्तावित की गयी है। प्रदेश में पहले व दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर मतदान होना है।

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अप्रैल के मध्य में इंडिया गठबंधन की पहली रैली होने जा रही है। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। अगले सप्ताह इसकी शुरुआत अमरोहा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव की संयुक्त सभा से की जाएगी। इसके लिए 12 से 16 अप्रैल के बीच की तिथि प्रस्तावित की गयी है। प्रदेश में पहले व दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर मतदान होना है। इसमें कांग्रेस सहारनपुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इन सीटों पर प्रचार-प्रसार काफी जोरों पर है। इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी के प्रमुख नेताओं व इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली का प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें: देश की तकदीर व तस्वीर बदलने में सहायक साबित हो सकता है एक वोट: Yogi Adityanath

इसके तहत अमरोहा में राहुल गांधी व अखिलेश यादव की संयुक्त रैली कराने के साथ-साथ पहले दो चरण के लिए कई अन्य प्रमुख नेताओं की सभा का भी कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। कांग्रेस वार रूम के संजय दीक्षित ने बताया कि इसी के साथ सहारनपुर में प्रियंका गांधी के रोड शो व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट की सभाओं का कार्यक्रम मांगा गया है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व कुछ अन्य नेताओं के लिए भी कार्यक्रम भेजा गया है। एक-दो दिन में इनकी सभाओं के कार्यक्रम फाइनल होने शुरू हो जाएंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़